फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The accused who was taken into police custody got a heart attack

प्रयागराज : पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी को आया हार्टअटैक, मची अफरातफरी

Sun, 19 Dec 2021 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 09:46 PM IST
सार

बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद उसे अटैक आ गया। इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। आरोपी का नाम बृजेश मुन्ना बताया जा रहा है। एक दिन पहले पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
The accused who was taken into police custody got a heart attack
हिरासत में युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाने में पुलिस हिरासत में लिए गए एक आरोपी को हार्टअटैक आ गया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची है। बताया जाता है कि पुलिस के द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद उसे अटैक आ गया। इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। आरोपी का नाम बृजेश मुन्ना बताया जा रहा है। एक दिन पहले पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने में पूछताछ के दौरान मारपीट के आरोपी बृजेश उर्फ मुन्ना( 30) की तबीयत बिगड़ने पर रविवार को हड़कंप मच गया। आननफानन में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। पुलिस का कहना है कि उसकी तबीयत ठीक है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन


घटना शाम पांच बजे के करीब हुई। एक दिन पहले हुई मारपीट में नामजद बृजेश निवासी सिविल लाइंस को पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने बुलाया गया था। पत्नी गुड़िया ने बताया कि सुबह पुलिस उसके घर आई थी, लेकिन तब वह नहीं था। इसके बाद पुलिसवाले यह कहकर चले गए कि बृजेश घर आए तो उसे थाने भेज देना। दोपहर में उसका पति खुद थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम पांच बजे के करीब उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर वह थाने पहुंची तो पति ने हाथ-पैरों में जलन व सीने में दर्द की शिकायत बताई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मारपीट के मामले में नामजद था। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था और सात साल से कम की सजा से संबंधित मामला होने पर नोटिस तामील कराकर छोड़ा ही जा रहा था कि तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है।


व्यापार मंडल पदाधिकारी का था ड्राइवर
आरोपी बृजेश सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारी शिवशंकर सिंह की गाड़ी चलाता था। कुछ दिन पहले उसे हटाकर उन्होंने प्रेम नाम के नए ड्राइवर को रख लिया था। जिसे शनिवार रात यात्रिक चौराहे के पास कुछ लोगों ने पीट दिया था। इस मामले में एक आरोपी मौके से ही पकड़ लिया गया था जबकि बृजेश को भी नामजद किया गया था। पुलिस ने बताया कि इसीलिए उसे पूछताछ करने को बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed