फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT-2022 candidates protest at the commission, demand declaration of results

प्रयागराज : टीजीटी-2022 के अभ्यर्थियों का चयन आयोग पर प्रदर्शन, परिणाम घोषित करने की मांग

Fri, 16 Oct 2026 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Oct 2026 07:12 PM IST
सार

टीजीटी-2022 के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले हिंदी और अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थी हैं, जिनका परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो सका है।

विज्ञापन
TGT-2022 candidates protest at the commission, demand declaration of results
यूपीईएसएससी पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टीजीटी-2022 के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले हिंदी और अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थी हैं, जिनका परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो सका है। आयोग के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा, उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 के अंग्रेजी विषय का परिणाम रूका हुआ है। हजारों अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव ने बताया कि 12 अक्तूबर को कोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद भी आयोग की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि परिणाम जारी करने में कोई बाधा न हो तो परिणाम जारी किया जाए और यदि कोई अड़चन हो तो इससे अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मंजू यादव, राकेश तोमर, अखिलेंद्र कुशवाहा, पंकज कुमार, राकेश मौर्या, बृजेश कुमार, अरविंद कुमार समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed