{"_id":"5e14ebc58ebc3e881e6a5187","slug":"tgt-2016-result-out-allahabad-news-ald2650932173","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी कला-2016 का परिणाम घोषित, 1440 सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी कला-2016 का परिणाम घोषित, 1440 सफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आठ एवं नौ मार्च 2019 को हुई थी परीक्षा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आठ एवं नौ मार्च 2019 को हुई प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीजीटी) 2016 की कला विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। परिणाम में टीजीटी कला में बालक वर्ग में कुल 1329 एवं बालिका वर्ग में 111 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल 1440 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है।
चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर की ओर से घोषित परिणाम में कहा गया कि लिखित परीक्षा के बाद उत्तरमाला को वेबसाइट पर प्रदर्शित करके निर्धारित तिथि तक प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण विषय-विशेषज्ञों से कराने के बाद अंतिम उत्तरमाला जारी की गई। इसके बाद टीजीटी कला की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। उप सचिव की ओर से कहा गया कि अंतिम उत्तरमाला के सापेक्ष अब कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।