फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT 2013: Appointment letter will be issued from 10 to 15 July, assurance

टीजीटी 2013: 10 से 15 जुलाई तक जारी होगा नियुक्तिपत्र, आश्वासन

Tue, 30 Jun 2020 08:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टीजीटी 2013 में खाली पदों पर नियुक्ति के लिए निदेशक से मिले अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी टीजीटी 2013 के परिणाम में अवशेष पैनल में शामिल अभ्यर्थियों ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा से मिलकर नियुक्ति की गुहार लगाई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि निदेशक विनय कुमार पांडेय की उपस्थिति में जब उन लोगों ने अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक से मुलाकात की तो उन्होंने 10 से 15 जुलाई के बीच नियुक्तिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया।


टीजीटी 2013 में खाली पदों पर नियुक्ति देने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 18 से 22 फरवरी के बीच अवशेष पैनल में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई थी। काउंसलिंग के तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया। अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग का परिणाम जारी करने के साथ नियुक्तिपत्र जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन



काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा निदेशालय की ओर से टीजीटी 2013 में चयनित उन अभ्यर्थियों को जो कहीं दूसरी जगह सेवा कर रहे हैं, उन्हें चार बार से मौका दिया जा रहा है। निदेशालय पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि कोर्ट ने आदेश दिया है कि काउंसलिंग का परिणाम जारी करने के साथ संस्था भी आवंटित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed