फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Textile businessman hanged himself, there was chaos in the family.

Prayagraj : कपड़ा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से चल रहा था विवाद, तलाक का केस है विचाराधीन

Fri, 18 Aug 2023 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

मुट्ठीगंज निवासी सुशील अग्रवाल (48) कपड़ा की दुकान चलाते थे। बीतीरात वह खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक न उठने पर परिजनों को चिंता होने लगी। दरवाजा भी अंदर से बंद था। परिजनों ने जब खिड़की से अंदर देखा तो उनकी लाश फंदे से लटक रही थी।

विज्ञापन
Textile businessman hanged himself, there was chaos in the family.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के मुट्ठीगंज में कपड़ा व्यवसायी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने जब खिड़की से देखा तो उनकी लाश फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। व्यापारी ने किन कारणों से यह कदम उठाया पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यापारी का पत्नी से विवाद चल रहा है। तलाक का मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


मुट्ठीगंज निवासी सुशील अग्रवाल (48) कपड़ा की दुकान चलाते थे। बीतीरात वह खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक न उठने पर परिजनों को चिंता होने लगी। दरवाजा भी अंदर से बंद था। परिजनों ने जब खिड़की से अंदर देखा तो उनकी लाश फंदे से लटक रही थी। शोरगुल होने पर आसपास से लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिवार के लोगों का कहना है कि पत्नी ने व्यापारी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि पति ने तलाक के लिए वाद दायर किया है। 

विज्ञापन

पत्नी से चल रहा है विवाद
 

कपड़ा कारोबारी सुशील अग्रवाल के फांसी लगाकर जान देने के मामले में बताया जा रहा है कि व्यापारी का उसकी पत्नी प्रियंका से विवाद चल रहा है। मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। व्यापारी ने तलाक के लिए वाद दायर किया है, जबकि पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। पत्नी दो सा से अलग होकर मायके में रह रही है। दंपती को दो साल की एक बेटी है। घर वालों का कहना है कि पत्नी से विवाद के कारण ही व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed