टीईटी पेपर लीक प्रकरण : अंडरग्राउंड हुआ ‘मास्टरजी’, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
टीईटी पेपर लीक प्रकरण में एक दिन पहले झूूंसी के न्याय नगर स्थित परीक्षा क्रेंद्र से प्राइमरी शिक्षक सत्यप्रकाश सिंह समेत तीन को गिरफ्तार किया गया था। शिक्षक के मोबाइल में टीईटी के लीक हुए पेपर की हल की हुई कॉपी भी मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीटीईटी पेपर लीक प्रकरण में वांछित ‘मास्टरजी’ की तलाश में सोमवार को ताबड़तोड़ दबिश दी गई। एसटीएफ की टीमों ने उसके घर समेत हर संभावित ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन वह हाथ नहीं आया। माना जा रहा है कि उसकेपकड़े जाने केबाद ही पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड का नाम सामने आ सकेगा। उधर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मास्टरजी के एक सहयोगी का भी नाम सामने आया है और उसकी भी तलाश की जा रही है।
टीईटी पेपर लीक प्रकरण में एक दिन पहले झूूंसी के न्याय नगर स्थित परीक्षा क्रेंद्र से प्राइमरी शिक्षक सत्यप्रकाश सिंह समेत तीन को गिरफ्तार किया गया था। शिक्षक के मोबाइल में टीईटी के लीक हुए पेपर की हल की हुई कॉपी भी मिली थी। पूछताछ में उसने बताया था कि पेपर की हल की हुई कॉपी शंकरगढ़ के ही अजयदेव सिंह पटेल उर्फ मास्टरजी ने भेजी थी।
कई स्थानों पर दी गई दबिश
इसके बाद एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में लग गई। सोमवार को उसकी तलाश में घर समेत कई जगह दबिश दी गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उधर जांच पड़ताल के दौरान एसटीएफ को उसके एक सहयोगी का भी पता चला। सुनील कुमार नाम के इस युवक के बारे में जानकारी सामने आई है कि उसके माध्यम से ही अजय ने पेपर लीक कराया था।
सूत्रों का कहना है कि अजय और सुनील ने पेपर कहां से लीक कराया, यह जानकारी उनके पकड़े जाने के बाद ही मिल सकेगी। यह बात भी सामने आई है कि अजय भी किसी स्कूल में पढ़ाता है, लेकिन यह सरकारी स्कूल का शिक्षक है या फिर प्राइवेट का, यह स्पष्ट नहीं हो सका। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है।
पेपर लीक प्रकरण में पकड़े गए प्राइमरी शिक्षक सत्यप्रकाश का निलंबन भी लगभग तय माना जा रहा है। झूंसी पुलिस का कहना है कि जल्द ही उस पर दर्ज मुकदमे और गिरफ्तारी केसंबंध में एक रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि आरोपी शंकरगढ़ स्थित करियाखुर्द प्राइमरी विद्यालय में तैनात है। पूछताछ में पहले वह खुद को प्राइवेट स्कूल का शिक्षक बताता रहा, लेकिन बाद में सच उगल दिया।
सभी 16 आरोपी भेजे गए जेल
टीईटी पेपर लीक प्रकरण में एक दिन पहले गिरफ्तार सभी 16 आरोपी सोमवार को जेल भेज दिए गए। गौरतलब है कि टीईटी के दौरान छिवकी से आठ, झूंसी से तीन और जॉर्जटाउन से पांच लोगों को पकड़ा गया था। इनमें नकल गिरोह के संचालक, सॉल्वर के साथ ही मूल अभ्यर्थी भी शामिल थे, जिन्होंने परीक्षा पास कराने के लिए रुपये खर्च अपनी जगह सॉल्वर बैठाए। पुलिस अफसरों ने बताया कि दोपहर बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शिक्षक का भतीजा भी गिरोह में शामिल
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पेपर लीक प्रकरण में पकड़े गए प्राइमरी शिक्षक सत्यप्रकाश सिंह के साथ गिरफ्तार उसका भतीजा अभिषेक सिंह भी इस गिरोह में शामिल है। उसने एसटीएफ अफसरों को पूछताछ में बताया है कि वह अपने चाचा के साथ मिलकर सॉल्वर गिरोह का संचालन करता है।