फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Terrorists' plans destroyed due to vigilance of security agencies - DGP Mukul Goyal

सक्रियता : सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते ध्वस्त हुए आतंकवादियों के मंसूबे - डीजीपी मुकुल गोयल

Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों के मंसूबे सफल नहीं हो पाएंगे। खुफिया विभाग के सटीक इनपुट के आधार पर प्रयागराज में गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन
Terrorists' plans destroyed due to vigilance of security agencies - DGP Mukul Goyal
डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : social Media

विस्तार

मैनपुरी में छात्रा के फांसी लगाने के मामले में हाईकोर्ट में तलब किए गए डीजीपी ने कोर्ट से बाहर निकलने के बाद बताया कि अभिसूचना इकाई और खुफिया तंत्र के परस्पर तालमेल और सक्रियता के चलते ही प्रयागराज में आतंकवादियों के मंसूबे सफल नहीं हो सके और सटीक इनपुट मिलने के बाद उन्हें धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद उनके और मददगारों और ठिकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सूचना तंत्र को और भी मजबूत करने की जरूरत है।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि सटीक इनपुट मिलने पर एटीएस की टीम ने प्रयागराज से एक और आतंकी मोहम्मद ताहिर उर्फ मदनी को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश में आईएसआई माड्यूल को सफल नहीं होने दिया जाएगा। आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मैनपुरी में छात्रा के फांसी लगाने के मामले में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तत्कालीन इंस्पेक्टर स्तर के विवेचना अधिकारी, क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को सस्पेंड किया जा चुका है। न्यायालय का आगे जो भी आदेश होगा उसका अक्षरश: पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


डीजीपी मुकुल गोयल ने बड़े हनुमान के दरबार में लगाई हाजिरी
दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को डीजीपी मुकुल गोयल ने बड़े हनुमान मंदिर में हाजिरी लगाई। इस दौरान गोयल ने बड़े हनुमान की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा, आरती की। डीजीपी गोयल लाव-लश्कर के साथ बड़े हनुमान के दरबार पहुंचे। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने उनको बड़े हनुमान की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed