फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Terror Attack: After the Pahalgam attack, more than 350 reserved tickets canceled in trains going to Jammu

Terror Attack : पहलगाम हमले के बाद प्रयागराज से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में 350 से ज्यादा आरक्षित टिकट निरस्त

Thu, 24 Apr 2025 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 01:41 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद घाटी जाने वाले पर्यटकों में काफी दहशत है। बड़ी संख्या में यात्री अपनी बुकिंग को निरस्त करा रहे हैं। इसके बदले वह देश के दूसरे हिस्सों में जाने के लिए टिकट की बुकिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Terror Attack: After the Pahalgam attack, more than 350 reserved tickets canceled in trains going to Jammu
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनों में भी उसका असर दिख रहा है। बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, प्रयाग, रामबाग, झूंसी, सूबेदारगंज, नैनी , प्रयागराज संगम स्थित रिजर्वेशन काउंटर में काफी संख्या में लोग अपने टिकट निरस्त कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान दिन भर में ही 350 से ज्यादा टिकट सिर्फ जम्मू रूट के ही निरस्त हुए। इसमें ऑन लाइन रिजर्वेशन कराने वालों की संख्या 70 फीसदी से ज्यादा की रही।

विज्ञापन


रेलवे के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रयागराज जंक्शन स्थित आरक्षण काउंटर से ही जम्मू के 29 आरक्षित टिकट निरस्त हुए। रेलवे अफसरों का कहना है कि 04 मई से 15 जून 25 तक जम्मू के लिए इस बार काफी अच्छी बुकिंग हुई है। जम्मू-कश्मीर के माहौल को देखते हुए कहा जा सकता है कि टिकट निरस्तीकरण की संख्या अभी और बढेगी। वर्तमान समय काउंटर टिकट के मुकाबले ऑन लाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


तकरीबन 70 से 80 फीसदी ऑन लाइन टिकट ही बुक होते हैं। फिलहाल पहलगाम हादसे की वजह से बुधवार को 350 से अधिक आरक्षित टिकट ऑन लाइन एवं काउंटर टिकट निरस्त होने का अनुमान लगाया गया है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि टिकट निरस्तीकरण के वास्तविक आंकड़े सेंटर फॉर रेलवे इनफारमेशन सिस्टम (क्रिस) से जारी होंगे। आज कितने टिकट निरस्त हुए उसकी वास्तविक संख्या सात दिन बाद मालूम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed