फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tension in Balipur to bury the dead body

शव दफनाने को लेकर बलीपुर में तनाव

Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
चरवा के बलीपुर टाटा गांव में सोमवार सुबह शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। रविवार रात गांव के एक वृद्ध की मौत हो गई थी। सुबह परिवार के लोग शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचे थे। आरोप है कि तहसील प्रशासन ने कब्र की जमीन का पट्टा कर दिया है। ग्रामीणों के समझाने पर खेत में शव दफन कर दिया गया।
विज्ञापन


दोआबा में कातिल ठंड का कहर बरप रहा है। रविवार रात ठंड की चपेट में आने से चरवा के बलीपुरटाटा गांव के मोहम्मद इशहाक (85) की मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद सुबह घर परिवार के लोग शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचे तो गांव के एक परिवार ने विरोध करते हुए शव दफनाने से रोक दिया।
विज्ञापन


दो पक्षों के बीच रार देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस के साथ सीओ से की पर किसी ने नहीं सुनी। मामला बिगड़ता देख गांव के बुद्धिजीवियों ने उग्र लोगों को समझाते हुए शांत कराया। ग्रामीणों के समझाने के बाद पीड़ित परिवार ने शव भूमिधरी में ले जाकर दफन किया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed