प्रयागराज : दस दिवसीय इंटरनेशनल कार्निवाल की मचेगी धूम, कई देशों के फर्नीचर और उत्पादों की होगी बिक्री
प्रदर्शनी में कई तरह के फर्नीचर उपलब्ध होंगे। इससे दिवाली के मौके पर जो लोग अपने घर में अच्छे फर्नीचर आदि चाहते हैं वह उसकी खरीदारी अभी से कर सकते हैं। प्रदर्शनी में घर को नया लुक देने के लिए सोफा, डाइनिंग टेबल, बेड का सुंदर और अद्भुत संग्रह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन को देखते हुए संगमनगरी में दस दिवसीय कार्निवाल की धूम मचने जा रही है। यहां दी प्लानर और अमर उजाला की ओर से दस दिवसीय इंटरनेशनल फर्नीचर लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन केपी कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। 14 से 23 अक्तूबर तक इस प्रदर्शनी में तुर्किये, अफगानिस्तान, थाईलैंड आदि के साथ कश्मीर, जोधपुर, भागलपुर के उत्पाद भी रहेंगे।
प्रदर्शनी में कई तरह के फर्नीचर उपलब्ध होंगे। इससे दिवाली के मौके पर जो लोग अपने घर में अच्छे फर्नीचर आदि चाहते हैं वह उसकी खरीदारी अभी से कर सकते हैं। प्रदर्शनी में घर को नया लुक देने के लिए सोफा, डाइनिंग टेबल, बेड का सुंदर और अद्भुत संग्रह है। बंगलूरू से आए एथेनिक रॉयल फर्नीचर और चंडीगढ़ से आए टीक की लकड़ी का फर्नीचर आपके घर को सजाने के इंतजार में है।
दिवाली के मौके पर अपने घर को तुर्कीये लैंप से अगर सजाना चाहते हैं तो यह लैंप इस्तांबुल के मास्टर कारीगरों द्वारा सौ फीसदी हस्त निर्मित उत्पाद है। साथ ही गृह स्वामी के शृंगार के लिए भागलपुर की एक सदी से अधिक पुरानी तुषार रेशम से बनी हथकरघा साड़ियों की विशाल शृंखला भी प्रदर्शनी में मौजूद रहेगी।
दिवाली की गुलाबी सर्दी के लिए भी कश्मीर की साड़ियां व शॉल भी प्रदर्शनी में मिलेंगी। इसके अलावा पंजाब से आए फूलों की कलाकारी यानी फुलकारी से सजे दुपट्टे भी वहां उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी में अफगानिस्तान के मेवे, केसर, खजूर और उम्दा किस्म के शहद के साथ उच्च गुणवत्ता वाले सूखे फलों की भी वेरायटी मौजूद रहेगी। शो के संचालक सन्नी मलिक ने बताया कि लगभग 125 स्टालों में मलेशिया के झरने, सहारनपुर का फर्नीचर, सोफा कम बेड आदि सामान उपलब्ध हैं।