फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temporary works worth Rs 1723 crore will be done in the fair area, which is 26 percent of total budget

मेला क्षेत्र में 1723 करोड़ के होंगे अस्थायी काम, महाकुंभ के कुल बजट का है 26 फीसदी

Sat, 16 Nov 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 02:20 PM IST
सार

जमीन समतलीकरण के साथ मेला क्षेत्र में बसावट का काम भी तेज हो गया है। परेड मैदान और बांध व गंगा के बीच में अस्थायी निर्माण शुरू हो गए हैं। अखाड़ों को भूमि आवंटन के बाद झूंसी की तरफ भी टेंट लगाने का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
Temporary works worth Rs 1723 crore will be done in the fair area, which is 26 percent of total budget
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेला बसाने में 1723.16 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च होगी। इससे अस्थायी काम कराए जाएंगे। यह महाकुंभ आयोजन पर कुल खर्च होने वाली राशि का 26 फीसदी है। जमीन समतलीकरण के साथ मेला क्षेत्र में बसावट का काम भी तेज हो गया है। परेड मैदान और बांध व गंगा के बीच में अस्थायी निर्माण शुरू हो गए हैं। अखाड़ों को भूमि आवंटन के बाद झूंसी की तरफ भी टेंट लगाने का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन


पिछले दिनों महाकुंभ शीर्ष कमेटी की बैठक में महाकुंभ आयोजन के वित्तीय प्रबंधन पर बात हुई, साथ ही मंजूरी दी गई। इसके अनुसार महाकुंभ के मद्देनजर कुल 4994.69 करोड़ रुपये के स्थायी काम कराए जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं या अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में अस्थायी कार्यों के लिए 1723.16 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी धनराशि से मेला क्षेत्र में पेजयल, बिजली, 30 पांटून पुल, 2,69,000 चेकर्ड प्लेटों से 488 किमी अस्थायी सड़कों का निर्माण सहित अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन


महाकुंभ के बाद दूसरे जिलों को भेजे जाएंगे 833 करोड़ के उपकरण

महाकुंभ के अंतर्गत 4994.69 करोड़ रुपये के स्थायी काम कराए जा रहे हैं। इसमें बड़ी राशि उपकरणों की खरीद पर खर्च की जाएगी। इनमें अस्थायी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, मेला क्षेत्र के लिए ट्रांसफार्मर, 250 वाटर एटीएम समेत कई अन्य उपकरण शामिल हैं। आयोजन के बाद इन उपकरणों का उपयोग प्रयागराज या अन्य जिलों में किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ के बाद 833 करोड़ के उपकरण अन्य जिलों के स्थानीय निकायों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र से 2,100 करोड़ रुपये की मांग

महाकुंभ आयोजन के लिए केंद्र सरकार से 2,100 करोड़ रुपये की मांग की गई है। मुख्य सचिव ने इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। शीर्ष समिति के अलावा बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के निजी सचिव की अध्यक्षता में बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed