फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature again picks up speed increased humidity In prayagraj

WEATHER UPDATE : पारे ने फिर पकड़ी रफ्तार, बढ़ी उमस, कूलर-पंखे फेल

Mon, 30 May 2022 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 May 2022 12:14 AM IST
सार

सात दिन पहले सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। दिन का तापमान 31.5 तक दर्ज किया गया था। अब मौसम की चाल फिर बदल गई है। संगमनगरी में रविवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Temperature again picks up speed increased humidity In prayagraj
Prayagraj News : गर्मी से बचने के लिए लोग कुछ इस तरह से कर रहे हैं जतन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्री मानसून की आहट देने वाली हल्की बौछारों ने बीते सप्ताह लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई पर अब पारा फिर रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले सोमवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान करीब दस डिग्री छलांग लगाकर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़क धूप से बढ़ी तपन संग उमस हावी रही। चिपचिपी गर्मी  के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। कूलर-पंखे राहत नहीं दे पा रहे थे। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि मौसमी उठापटक बनी रहेगी। बादलों की आवाजाही के बीच धूल भरी आंधी और बारिश के आसार बने हैं।  

विज्ञापन



सात दिन पहले सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। दिन का तापमान 31.5 तक दर्ज किया गया था। अब मौसम की चाल फिर बदल गई है। संगमनगरी में रविवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित रहा। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को न घर में चैन था, ना ही बाहर निकले लोगों को राहत मिली। जो बाजार खुले थे, वहां की सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों और लोगों की आवाजाही कम रही। 
विज्ञापन



मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक उष्णकटिबंधीय चक्रवात का प्रभाव पूरब से पश्चिम की ओर चल रहा है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से पूर्वा प्रवाह उठ रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने के साथ ही बारिश की संभावना तेजी से बढ़ रही है। अचानक बढ़ता तापक्रम का कारण पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वाष्पीकरण है। उन्होंने बताया कि जिस तरह की परिस्थितियां बनी हैं, उससे जल्द ही बारिश की संभावना बनी है। मानसून की सक्रियता बन गई है। ऐसे में लोगों को बारिश जल्द गर्मी से राहत दे सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बादल गरजेंगे, धूल भरी आंधी के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed