{"_id":"61d08d9ae8f08f76072c01c5","slug":"tell-akhilesh-what-he-did-for-the-farmers-siddharth-nath-allahabad-news-ald3239919190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बताएं, उन्होंने किसानों के लिए क्या किया - सिद्धार्थ नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बताएं, उन्होंने किसानों के लिए क्या किया - सिद्धार्थ नाथ
Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
सार
सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अखिलेश यादव का परिणाम आएगा तो उन्हें जीरो ही मिलेगा। क्योंकि किसानों की हालात पर उन्होंने कुछ किया ही नहीं। इस दौरान माफिया अतीक अहमद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि हम गरीबों की जमीन कब्जा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
siddharthnath singh
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि योगी सरकार के पूर्व प्रदेश में अखिलेश पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता भी चार बार मुख्यमंत्री रहे। अखिलेश बताएं कि उनकी सरकार के दौरान उन्होंने किसानों के लिए क्या किया। कितने किसानों को फ्री बिजली दी? कितने हेक्टेयर खेत में पानी पहुंचाया? ऐसे ही कई अन्य सवाल सिद्धार्थ नाथ ने अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में उठाए।
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अखिलेश यादव का परिणाम आएगा तो उन्हें जीरो ही मिलेगा। क्योंकि किसानों की हालात पर उन्होंने कुछ किया ही नहीं। इस दौरान माफिया अतीक अहमद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि हम गरीबों की जमीन कब्जा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
अतीक के बेटे द्वारा रंगदारी मांगने और मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है। अभी चंद रोज पहले ही उनके परिवार के लोगों ने कहा था कि वह गरीबों को जमीन दे रहे हैं। अगर ऐसा है तो उनके बेटे पिस्टल निकालकर लोगों को धमका क्यों रहे हैं।
विज्ञापन