फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   tejasvi surya Country's borders are safe under Modi government

तेजस्वी सूर्या ने कहा : मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित, पहले कांग्रेस के घोटाले से होती थी देश की पहचान

Sat, 11 May 2024 08:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 May 2024 08:13 AM IST
सार

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि 25 मई को होने वाला चुनाव पंचायत का चुनाव नहीं है। किसी एक जाति-बिरादरी या संगठन का चुनाव नहीं है। यह विधायक का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आने वाले पांच साल के लिए देश के प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है।

विज्ञापन
tejasvi surya Country's borders are safe under Modi government
मेजा में युवा सम्मेलन को संबोधित करते तेजस्वी सूर्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को कहा कि यह चुनाव राष्ट्ररक्षा की हिफाजत के संकल्पों को पूरा करने का है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ही विकसित भारत की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है। पहले हिंदू त्योहारों पर बम धमाके होते थे, लेकिन अब आतंकवादी मोदी का नाम सुनकर थरथर कांपते हैं। शुक्रवार को यह बातें मेजा विधानसभा के उरुवा स्थित मंडप गेस्ट हाउस में युवा सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कही।

विज्ञापन






विज्ञापन




वह रात आठ बजे युवा सम्मेलन में पहुंचे। उनको देख युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भारत माता का जयघोष किया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का जोश देख पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि 25 मई को होने वाला चुनाव पंचायत का चुनाव नहीं है। किसी एक जाति-विरादरी या संगठन का चुनाव नहीं है। यह विधायक का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आने वाले पांच साल के लिए देश का प्रधानमंत्री चुनने का है। इसलिए आप सभी लोग भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल पर अपना मत देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस वर्षों में देश ने की काफी प्रगति

इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले भारत की स्थिति आप देख सकते हैं। उसके बाद 10 वर्ष में देश काफी आगे बढ़ा है। कांग्रेस के कार्यकाल में अखबारों में घोटाले की खबरें छपती थीं। अब बदली व्यवस्था को खुद आप देख सकते हैं। कभी हिंदुओं के पर्व पर आतंकी संगठन मंदिरों के आसपास बम रख दहशत फैलाते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर जाति- वर्ग के लोग सुरक्षित हैं।


आतंकी संगठन दूर-दूर तक नजर नहीं आते हैं। तेजस्वी सूर्या ने इलाहाबाद संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुधाकर पाांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संयोजक युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल मिश्रा रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed