फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teachers are in no work

कार्य बहिष्कार पर शिक्षक

Fri, 13 Mar 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
teachers are in no work
teachers are in no work - फोटो : CITY DESK
बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय और बेसिक शिक्षा निदेशालय के प्रमुख कार्यालयों को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के विरोध में शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। यह आंदोलन छह मार्च से चल रहा है। इस बीच कर्मचारियों ने मंत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर 24 फरवरी को जारी शासनादेश रद्द किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों को पूर्व की भांति प्रयागराज में ही बनाए रखने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय में संघ के अध्यक्ष कपिल देव मिश्र के नेतृत्व में एक सभा भी की। तय हुआ कि शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। अध्यक्ष ने बताया कि प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर शिक्षा विभाग के कार्यालयों को प्रयागराज में ही बनाए रखने के लिए सहयोग की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, एमएलसी बासुदेव यादव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल, जमुना प्रसाद सरोज, संजय गुप्ता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी, सांसद केशरी देवी पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल आदि जनप्रतिनिधियों ने 24 फरवरी का शासनादेश निरस्त किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित करते हुए आश्वासन दिया है कि कार्यालयों को लखनऊ स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से भी वार्ता की। महापौर से मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कार्यालय स्थानांतरण रोके जाने की मांग की गई। सभा में सुरेंद्र कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, सुरेश पटेल, आशीष कुमार शुक्ल, मानवेंद्र प्रताप यादव, प्रदीप कुमार सिंह, बिंदेश्वरी प्रताप सिंह, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed