फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher terminated for making indecent remarks on Modi and Yogi from stage during assembly elections

UP : सपा के मंच से मोदी और योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शिक्षक बर्खास्त, आदेश जारी

Sun, 10 Jul 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 10:28 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं शिक्षक अजीत कुमार यादव पर आरोप थे कि विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संदीप यादव के लिए जनसंपर्क, जनसभा एवं प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी की और सार्वजनिक मंच से सरकार की आलोचन करने के साथ सांविधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की।

विज्ञापन
Teacher terminated for making indecent remarks on Modi and Yogi from stage during assembly elections
Prayagraj News : बर्खास्त शिक्षक अजीत यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव में एक राजनैतिक दल के समर्थन में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामलेे में निलंबित चल रहे कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा बहरिया के शिक्षक अजीत यादव की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षक की बर्खास्तगी से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन



इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं शिक्षक अजीत कुमार यादव पर आरोप थे कि विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संदीप यादव के लिए जनसंपर्क, जनसभा एवं प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी की और सार्वजनिक मंच से सरकार की आलोचन करने के साथ सांविधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। इस आरोप के आधार पर मामले की जांच कौड़िहार के खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र को सौंपी गई थी।

विज्ञापन

जांच के दौरान शिक्षक अजीत कुमार यादव को जनसंपर्क, जनसभा एवं प्रचार-प्रसार करने, सांविधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने, इस मसले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी स्पष्टीकरण का जवाब न देने, पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरते जाने और अध्यापक आचरण सेवा नियमावली के विरुद्ध कार्य करने का दोषी पाया गया है। बीएसए ने जांच अधिकार की रिपोर्ट पर शिक्षक अजीत यादव की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed