फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher's body found in flat, suspected of suicide, was married four months ago

प्रयागराज : फ्लैट में मिला शिक्षक का शव, खुदकुशी की आशंका, चार माह पहले हुई थी शादी

Thu, 12 May 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 May 2022 10:32 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के नसीरापुर गांव स्थित रुद्रा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 426 में प्रज्ञा भारतीया (30) पत्नी शिखा के साथ रहते थे। मूल रूप से आजमगढ़ के सठियांव गांव के राजकुमार भारती के बेटे प्रज्ञा ईश्वर शरण इंटर कॉलेज में विज्ञान के अध्यापक थे।

विज्ञापन
Teacher's body found in flat, suspected of suicide, was married four months ago
फ्लैट में शिक्षक का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरपतीपुर गांव स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट के फ्लैट में शिक्षक प्रज्ञा भारती मृत पाए गए। शिक्षक के शव के पास शराब की बोतल तथा चूहा मारने की दवा का रैपर पड़ा था। पुलिस को शक है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। 

विज्ञापन



सरायइनायत थाना क्षेत्र के नसीरापुर गांव स्थित रुद्रा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 426 में प्रज्ञा भारतीया (30) पत्नी शिखा के साथ रहते थे। मूल रूप से आजमगढ़ के सठियांव गांव के राजकुमार भारती के बेटे प्रज्ञा ईश्वर शरण इंटर कॉलेज में विज्ञान के अध्यापक थे। इसी साल जनवरी में उनकी शादी हुई थी। पत्नी शिखा दो माह से मायके आजमगढ़ में हैं। तब से प्रज्ञा फ्लैट में अकेले ही रह रहे थे।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार की सुबह पिता राजकुमार ने प्रज्ञा के मोबाइल पर कई बार फोन किया पर उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने वाराणसी स्थित रिश्तेदारों को बताया तो वह लोग दोपहर में अपार्टमेंट पहुंचे। फ्लैट का मुख्य दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो रिश्तेदारों ने सोसायटी अध्यक्ष अनिल सिंह को बुलाया। किसी तरह दरवाजा खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास मिलीं देशी शराब की दो शीशियां


प्रज्ञा फ्लैट के कमरे में फर्श पर मृत पड़े थे। सोसायटी अध्यक्ष ने पुलिस और रिश्तेदारों ने परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर एसओ सुशील कुमार दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को तलाशी में कमरे के भीतर देशी शराब की दो भरी, एक खाली शीशी तथा एक चूहे मारने वाली दवा का खाली पाउच पड़ा मिला। इसके अलावा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सके।


पुलिस ने आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि प्रज्ञा को बुधवार की शाम देखा गया था। एसओ दुबे ने परिजनों से बात की तो बताया कि उनके आने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए न भेजा जाए। पुलिस फ्लैट बंदकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। घटना से अपार्टमेंट के लोग भी स्तब्ध हैं। मौके पर लोग भी जुट गए थे। पुलिस को शक है कि प्रज्ञा ने खुदकुशी कर ली। 

घर के इकलौते चिराग थे प्रज्ञा 
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज में विज्ञान के शिक्षक प्रज्ञा भारती घर के इकलौते चिराग थे। वह दो बहनों में इकलौते भाई थे। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता राजकुमार फोन पर ही रोने-बिलखने लगे। प्रज्ञा के पिता राजकुमार गुवाहाटी में केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक हैं। वह भी गुवाहाटी से प्रयागराज के लिए चल दिए थे। प्रज्ञा का विवाह इसी वर्ष 25 जनवरी को हुआ था। शादी के चार माह के भीतर ही बेटे की मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed