{"_id":"618d3ce39ecb135511440882","slug":"teacher-recruitment-the-result-of-assistant-teacher-and-headmaster-examination-in-junior-high-schools-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती : जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को होगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती : जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को होगा जारी
Thu, 11 Nov 2021 09:26 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:26 PM IST
सार
सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए 17 अक्तूबर को हुई थी परीक्षा। बुधवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी की गई थी अंतिम उत्तरमाला।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 12 नवंबर को परीक्षा परिणाम जारी करने की प्रस्तावित तिथि है। यह परीक्षा 17 अक्तूबर को संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक चयन परीक्षा-2021 मंडल मुख्यालयों पर बनाए गए केंद्रों पर 17 अक्तूबर को संपन्न हुई थी। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थित 80.38 फीसदी रही। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए 357474 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 287365 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
विज्ञापन
पहली पाली में सहायक अध्यापक/प्रधानाध्यापक पद की परीक्षा के लिए 337915 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 272380 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 19559 अभ्यर्थियों में से 14985 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बुधवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से अंतिम उत्तरमाला जारी की गई थी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूरी संभावना है कि शुक्रवार को परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन