शिक्षक भर्ती: न्याय मोर्चा के संयोजक हाउस आरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय मोर्चा ने बुधवार को प्रदेशव्यापी विरोध अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। मोर्चा की ओर से जिला मुख्यालय जाकर ज्ञापन देने की योजना बनी थी, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वराज भवन के सामने न्याय मोर्चा के संयोजक सुनील मौर्य को हाउस अरेस्ट कर दिया और वहीं पर ज्ञापन लिया।
सुनील ने आरोप लगाया कि सीओ कर्नलगंज ने उन्हें धमकी दी और कहा कि यदि आप बाहर निकलते हैं तो आपको महामारी एक्ट में जेल भेज दिया जाएगा। सुनील का कहना है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े छात्र परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने और भर्ती परीक्षा को रद्द कर पुन: परीक्षा कराने की मांग सरकार से कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गौड़, सुमित गौतम, सूर्य प्रताप, शैलेश पासवान, प्रदीप ओबामा, दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।