फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment case: Doctor's wire also connected with fake mark sheet gang

शिक्षक भर्ती मामलाः जाली मार्कशीट बनाने वाले गिरोह से भी जुड़े डॉक्टर के तार

Fri, 12 Jun 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment case: Doctor's wire also connected with fake mark sheet gang
prayagraj news: शिक्षक भर्ती घोटाले का सरगना और मास्टर माइंड केएल पटेल। - फोटो : prayagraj
झांसी में तैनात 69000 शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड चिकित्सक केएल पटेल के तार जाली मार्कशीट बनाने वाले गिरोह से भी जुड़े होने की आशंका है। पता चला है कि सरकारी नौकरी लगवाने के लिए डॉक्टर कई विश्वविद्यालयों के जाली मार्कशीट व डिग्री तैयार करवाने का ठेका भी लेता था।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थी से अलग से पैसे लिए जाते थे। बताया गया कि डॉक्टर बुंदेलखंड, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत देश-प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के जाली दस्तावेज तैयार करवाता था। फर्जी नियुक्तियां कराकर करोड़ पति बने केएल पटेल ने खुद को दूसरों की नजरों से बचाने के लिए भी तरीके अपनाए थे। किसी को शक न हो, इसलिए वह बहुत साधारण बना रहता था।
विज्ञापन


यहां तक की वो कार तक नहीं रखता था। प्रयागराज आने-जाने के दौरान वह ट्रेन में यात्रा करता था। क्षेत्रीय स्तर पर आने-जाने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग करता था। स्टाफ से भी कम बातचीत करता था। जैसे ही लोगों को उसके शिक्षक भर्ती का मास्टर माइंड होने की जानकारी हुई तो सब भौचक रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि फूलपुर का रहने वाला केएल पटेल बार-बार अपने घर चला जाता था। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि वह बहुत कम समय झांसी में रहता था। बिना बताए फूलपुर चला जाता था। फर्जीवाड़े सामने आने के बाद अब अंदर खाने से उससे जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं।

डॉक्टर की डिग्री पर भी लोगों को शक

फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति कराने वाले डॉक्टर केएल पटेल की डिग्री, मार्कशीट पर भी कई लोगों को शक है। स्वास्थ्य विभाग में दिन भर इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि कहीं डॉक्टर ने खुद भी फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर नौकरी तो नहीं पा ली है? जाहिर सी बात है कि एसटीएफ की जांच में इन बिंदुओं की भी पड़ताल होगी। ऐसे में डॉक्टर के शैक्षणिक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed