फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment aspirants begin protest despite the ban; plan to write a letter to the CM in bl

Prayagraj : रोक के बावजूद शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शुरू किया प्रदर्शन, सीएम को लिखेंगे खून से चिट्ठी

Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2026 04:46 PM IST
सार

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के तहत प्रस्तावित भर्ती में नई नियमावली का विरोध जारी है। छात्रों ने पुरानी नियमावली के तहत एक मौका देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Teacher recruitment aspirants begin protest despite the ban; plan to write a letter to the CM in bl
पत्थर गिरजाघर पर धरना प्रदर्शन करते टीजीटी पीजीटी के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के तहत प्रस्तावित भर्ती में नई नियमावली का विरोध जारी है। छात्रों ने पुरानी नियमावली के तहत एक मौका देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने धरना प्रदर्शन को रोकने के लिए कई हथकंडे अपनाए। कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पत्थर गिरजा घर धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन शुरू कर दिए हैं। इनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। दो दिन बाद वह सीएम योगी को खून से चिट्ठी लिखेंगे।

विज्ञापन


अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती हेतु प्रस्तावित नई नियमावली के विरोध में युवा मंच के बैनर तले 13 जुलाई 2026 को पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल, प्रयागराज में आंदोलन का चौथा चरण प्रारंभ शुरू हो गया है। आंदोलन के माध्यम से अभ्यर्थी पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी दीपा सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य और रोजगार की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वर्षों से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को प्रस्तावित नई नियमावली से गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भर्ती का विषय नहीं है, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों, वर्षों की मेहनत और उनके भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है। सरकार कहती है की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन प्रयागराज में इसके विपरीत हो रहा है। यहां पर बेटियों को अपने अधिकार के लिए दिन रात सड़क पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधना सिंह ने कहा कि पुरानी नियमावली के स्थान पर नई व्यवस्था लागू करने का प्रयास अभ्यर्थियों में व्यापक असंतोष का कारण बना है। युवा मंच की मांग है कि सरकार अभ्यर्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी नियमावली के आधार पर शीघ्र टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी करे तथा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed