फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher murder to child

मारने पर बेहोश हुआ बच्चा तो कुएं में फेंका, दो महीने बाद मिला कंकाल

Tue, 28 Jan 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
teacher  murder to child
फाफामऊ (प्रयागराज)। सोरांव के गोहरी गांव में दो महीने पहले गायब छह साल के मासूम का कंकाल पड़ोस में स्थित कुएं में मिला। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही युवक को पकड़ा तो उसने सनसनीखेज खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गोहरी गांव निवासी भारत लाल किसानी करता है। आनंद उसके चार बच्चों में तीसरे नंबर पर था। पिछले साल 13 नवंबर को वह संदिग्ध हाल में घर से गायब हो गया। घरवाले दिनभर उसे खोजते रहे लेकिन, पता नहीं चला। जिसके बाद सोरांव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि गांव का ही कुंवरभान सिंह उर्फ टुनटुन शाम को पंपिंग सेट के पास बच्चों को पढ़ाता था, जिसमें आनंद भी शामिल था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर कुंवरभान ने बताया कि रोज की तरह घटना वाले दिन भी आनंद उसके पंपिंग सेट पर आया था।
विज्ञापन

इस दौरान वह नशे में धुत था। किसी बात से नाराज होकर उसने आनंद को थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे लगा कि उसकी मौत हो गई और खुद को बचाने के लिए उसने मासूम को कुएं में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुएं में खोजबीन कराई तो वहां बच्चे का कंकाल मिला। उधर बच्चे की मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed