फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher furious due to non-payment of honorarium

मानदेय न मिलने से भड़के शिक्षक, हंगामा

Tue, 21 Jan 2020 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher furious due to non-payment of honorarium
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अगस्त-2019 से नियुक्त तकरीबन दो सौ अतिथि प्रवक्ताओं को पांच माह से मानेदय नहीं मिला है। शिक्षकों ने कई बार पूर्व कुलपति प्रो. आरएल हांगलू और वित्त अधिकारी को ज्ञापन दिया, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। शिक्षक सोमवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी से मिलने पहुंचे मगर, कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद सभी वित्त अधिकारी के पास पहुंचे। हालांकि वहां भी यह नहीं बताया जा सका कि भुगतान कब होगा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। काफी देर तक शोरशराबा होता रहा और हंगामे की स्थिति रही। दरअसल, इविवि में अतिथि प्रवक्ताओं को मानदेय का भुगतान वेतन हेड से किया जाता था लेकिन सितंबर-2019 में यूजीसी का आदेश आया कि मानदेय का भुगतान रिकरिंग हेड से किया जाएगा। इविवि के पास रिकरिंग हेड में इतनी धनराशि नहीं है कि उससे मानदेय का भुगतान किया जा सके। सितंबर से लेकर अब तक इविवि प्रशासन की ओर से यूजीसी को छह पत्र भेजे जा चुके हैं लेकिन यूजीसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसी वजह से अतिथि प्रवक्ताओं का भुगतान फंसा हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि अगर यही हालत रही तो वे क्लास लेना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed