फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher allahabad

समायोजन प्रणाली से शिक्षक नाराज

Wed, 21 Jun 2017 01:42 AM IST
अमर उजला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 21 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
teacher allahabad
इलाहाबाद
सरकार की समायोजन प्रणाली को लेकर शिक्षकों की नाराजगी बढ़ गई है। इसके खिलाफ शिक्षक न्यायालय जाने की भी तैयारी में हैं। इसके पहले यूपीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि समायोजन के लिए सितंबर माह की छात्र संख्या को मानक बनाया जाए, जिससे शिक्षा अधिकार अधिनियम का पूर्णत: पालन किया जा सके। साथ ही शिक्षकों का अहित भी न हो।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों एवं बच्चों की शिक्षा की भलाई के लिए जो कदम उठा रही है वह शिक्षक विरोधी हैं। समायोजन के नए आदेश से तकरीबन साढ़े पांच लाख शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों का इसका कारण भी गिनाया। बताया कि समायोजन का मानक अप्रैल माह की छात्र संख्या रखी गई है, जबकि अप्रैल में छात्रों की संख्या कम होती है, क्योंकि नया सत्र शुरू होता है। इसके बजाए जुलाई, अगस्त में सर्वाधिक प्रवेश होते हैं।
विज्ञापन


इसी वजह से पूर्व में जितने भी समायोजन किए गए, सभी मानक 30 सितंबर की छात्र संख्या के आधार पर हुए। अप्रैल में छात्र संख्या कम होने पर शिक्षकों को अपने विद्यालय छोड़ने पड़ेंगे। इसके अलावा सबसे कनिष्ठ शिक्षक का समायोजन किया जाएगा, जिससे नवनियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों पर ही प्रभाव पडे़गा, जबकि विद्यालय में छात्र संख्या कम होने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी वरिष्ठ शिक्षक की होनी चाहिए। पूर्व में भी समायोजन में सबसे ज्यादा ठहराव वाले शिक्षकों का समायोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि जल्द सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने वाला है। सरकार को इसका इंतजार करना चाहिए। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बढ़ावा देती है और जब बच्चे सरकारी विद्यालय छोड़कर चले जाते हैं तो शिक्षकों पर तलवार लटकायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed