फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher accused of molesting girl student sent to jail

प्रयागराज : छात्रा से छेड़खानी के आरोपी अध्यापक को भेजा गया जेल

Wed, 29 Dec 2021 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 09:40 PM IST
सार

करेली स्थित स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि स्कूल का अध्यापक एके दुबे उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। जब भी वह मौका पाता, उसके साथ छेड़खानी करता था।

विज्ञापन
Teacher accused of molesting girl student sent to jail
गिरफ्तार किया गया। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

करेली क्षेत्र में स्थित एक स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी में अध्यापक को जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। छात्रा ने बयान दिया है कि अध्यापक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान के बाद कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


करेली स्थित स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि स्कूल का अध्यापक एके दुबे उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। जब भी वह मौका पाता, उसके साथ छेड़खानी करता था। उससे अश्लील बातें करता था। छात्रा ने कई बार टालने की कोशिश की लेकिन अध्यापक की हरकतें बढ़ती गईं। 14 दिसंबर को छात्रा ने अध्यापक एके दुबे की हरकतों से ऊबकर विद्यालय के प्रधानाचार्य को मौखिक और लिखित शिकायत की लेकिन प्रधानाचार्य ने अध्यापक के खिलाफ कोई कार्र्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

घटना के चलते डिप्रेशन में आ गई थी छात्रा

इसके बाद थाने में तहरीर दी गई। छात्रा के घर वालों ने एफआईआर में लिखा है कि घटना के कारण वह डिप्रेशन में है। ऐसे में कोई भी बात होने पर स्कूल प्रशासन की पूरी जिम्मेदारी होगी। दुबे ने अध्यापक और छात्रा के रिश्ते को कलंकित किया है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि औरों को भी इससे सबक मिले। एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि एके दुबे के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। छात्रा का बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed