{"_id":"5efa3e633913aa694109f05b","slug":"tatkal-service-started-after-100-days-at-prayagraj-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज जंक्शन पर 100 दिन के बाद शुरू हुई तत्काल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज जंक्शन पर 100 दिन के बाद शुरू हुई तत्काल सेवा
Tue, 30 Jun 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tatkal Ticket
प्रयागराज जंक्शन पर 100 दिन के बाद तत्काल टिकट की बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। हालांकि तमाम यात्रियों को जानकारी ना होने की वजह से आज प्रयागराज एक्सप्रेस से 30 जून के लिए सिर्फ एक टिकट ही बुक हुआ। दरअसल 22 मार्च से ही सभी यात्री ट्रेन निरस्त होने की वजह से रेलवे ने तत्काल टिकट की बुकिंग पर रोक लगा दी थी।
इस बीच अनलॉक होने के बाद 1 जून से देशभर में प्रयागराज समेत 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ जबकि पिछले माह रेलवे द्वारा कुछ राजधानी स्पेशल ट्रेनों को भी शुरू किया गया। लेकिन इन ट्रेनों में तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं हो रही थी। 30 जून से रेलवे द्वारा तत्काल बुकिंग करने की बात पिछले दिनों कही गई थी। इसी क्रम में सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर 21 मार्च के बाद पहली बार रेलवे तत्काल टिकट बुक की।
विज्ञापन
यूं तो प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन भले ही 1 जून से शुरू हुआ हो लेकिन अब तक वह किसी भी तिथि में यहां से पूरी भरी हुई नहीं गई है । रेलवे अफसरों का कहना है कि अब कामगार अपने-अपने गंतव्य के लिए लौटने लगे हैं इस वजह से ट्रेनों में पहले के मुकाबले यात्रियों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।
रेलवे द्वारा चलाइ गई स्पेशल
कोरोना महामारी से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने आपातकाल स्थिति में मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। रेलवे द्वारा चलाई गई इन विशेष ट्रेनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई और दिशा-निर्देशों में भी बदलाव किए गए।
विशेष ट्रेनों के ट्रैक पर उतरने के बाद श्रमिक स्पेशल की रफ्तार पड़ी धीमी
विशेष ट्रेनों के पटरी पर उतरने के बाद श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की रफ्तार घटती जा रही है। हालांकि अभी भी जगह-जगह फंसे लोगों को उनके गृह प्रदेश तक इस ट्रेन के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। एक मई से शुरू इन ट्रेनों से लाखों श्रमिक गृह प्रदेश पहुंचाए जा चुके हैं।