{"_id":"5ca100f8bdec2214323f41c8","slug":"tapti-ganga-accident-effects-seen-at-prayagraj-too-all-train-schedule-disturb","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताप्तीगंगा के दुर्घटनाग्रस्त होने का प्रयागराज तक पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताप्तीगंगा के दुर्घटनाग्रस्त होने का प्रयागराज तक पड़ा असर
Mon, 01 Apr 2019 02:11 AM IST
विनोद सिंह
न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सीट पर बैठने को लेकर हुआ बवाल, कई घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा के छपरा-बलिया रेलखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का इलाहाबाद तक असर पड़ा। दरअसल, ताप्ती गंगा इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलती है। इस वजह से इलाहाबाद छिवकी से इसमें काफी यात्रियों का रिजर्वेशन था। दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से ट्रेन निरस्त कर दी गईं। निरस्त होने के चलते मजबूूरी में यहां के यात्रियों को अपनी टिकट निरस्त करवानी पड़ी।
दरअसल सप्ताह में चार दिन चलने वाली छपरा-सूरत ताप्तीगंगा एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी 8.35 बजे पहुंचती है जो अगले दिन शाम 6.40 बजे सूरत पहुंच जाती है। सूरत के लिए सीधी ट्रेन होने की वजह से इसमें काफी संख्या में प्रयागराज के लोग सफर करना पसंद करते हैं। रविवार को इस ट्रेन के स्लीपर में 99 एवं एसी में 15 यात्रियों का रिजर्वेशन था। कुल 114 यात्रियों को अपनी टिकट निरस्त करवानी पड़ी। ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिलने से तमाम यात्री निराश हो गए। हालांकि रेलवे की ओर से सभी यात्रियों का पूरा रिफंड देने की बात कही गई। इसके अलावा 11061 लोकमान्य तिलक-दरभंगा, 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक बदले हुए रास्ते से चलाई गई। इस वजह से जंक्शन आने में संबंधित ट्रेनें लेट हो गई।