फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tantrik raped the girl on the pretext of exorcism, police arrested

Prayagraj : झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 07:25 PM IST
सार

बालिका के शोर मचाने पर तांत्रिक ने उसे चुप रहने को धमकी दी। थोड़ी देर में जब परिजन आए तो बालिका ने रो-रो कर कथित तांत्रिक की काले करतूतों को बताने लगी। परिजनों ने तांत्रिक की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी तांत्रिक मोइनुद्दीन पुत्र मोहम्मद शाबान उर्फ कल्लू निवासी ग्राम छतरगढ़ थाना मान्धाता प्रतापगढ़ के खिलाफ पिता ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
Tantrik raped the girl on the pretext of exorcism, police arrested
बाालिका से दुष्कर्म। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने जब यह बात परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। लोगों ने तांत्रिक को जमकर पीटा और उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक व्यक्ति की नौ वर्ष की बेटी काफी दिनों से बीमार चल रही है। बताया गया कि दवा इलाज से ठीक न होने पर किसी ने तांत्रिक को बुलाकर झाड़फूंक कराने की सलाह दी। जिस पर परिजनों ने शुक्रवार को एक तांत्रिक को बुलाया। तांत्रिक ने कहा कि वह एकांत में झाड़फूंक करके ठीक करेगा। उसने बालिका के परिजनों को कहीं सामान लेने भेज दिया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर उसने बच्ची के साथ गलत कार्य किया। 
विज्ञापन


बालिका के शोर मचाने पर तांत्रिक ने उसे चुप रहने को धमकी दी। थोड़ी देर में जब परिजन आए तो बालिका ने रो-रो कर कथित तांत्रिक की काले करतूतों को बताने लगी। परिजनों ने तांत्रिक की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी तांत्रिक मोइनुद्दीन पुत्र मोहम्मद शाबान उर्फ कल्लू निवासी ग्राम छतरगढ़ थाना मान्धाता प्रतापगढ़ के खिलाफ पिता ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी तांत्रिक को हवालात में डाल दिया है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed