फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tantric shot dead in Pratapgarh in broad daylight

प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े तांत्रिक की गोली मारकर हत्या

Mon, 02 Sep 2019 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tantric shot dead in Pratapgarh in broad daylight
फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर नहर पर तांत्रिक की हत्या के बाद बिलखते बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
फतनपुर में घर से बाइक पर बैठाकर निकले युवक ने तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने परिवार के लोगों से हत्यारोपी युवक के बारे में पूछताछ की। प्रथमदृष्टया पुलिस फिलहाल घटना की वजह झाड़फूंक मान रही है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे खड़कराय नई कोट निवासी लालता प्रसाद शर्मा (45) पुत्र भोलानाथ शर्मा रविवार को अपने घर पर बैठा था। तभी बाइक से एक युवक पहुंचा। वह लालता को बाइक पर बैठकर घर से निकल पड़ा। घर से करीब चार किमी दूर नारायणपुर गांव की नहर पुलिया पर सुनसान स्थान देख लालता ने बाइक रुकवा ली। लोगों की मानें तो बाइक चला रहे युवक ने लालता की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी और भाग निकला।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही लालता की मौत हो गई। इस बीच राहगीरों की सूचना पर डायल 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करते हुए परिवार के लोगों को सूचना दी। मोबाइल भी उसकी जेब में था। कुछ ही देर में फतनपुर पुलिस, सीओ रानीगंज बबिता सिंह, एएसपी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी पहुंचकर छानबीन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से पिस्टल का खोखा बरामद हुआ। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने जानकारी के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक लालता प्रसाद शर्मा झाड़फूंक का काम करता था। उसकी बेटी बाइक सवार हत्यारोपी को पहचान रही है लेकिन नाम नहीं जानती।
लालता भी हत्यारोपी युवक से परिचित था, क्योंकि उसने अपनी बेटी को बताया था कि युवक नई बाजार का रहने वाला है। लेकिन नई बाजार में उसका घर नहीं मिला। फिलहाल हत्यारोपी की तलाश में फतनपुर पुलिस को लगाया गया है। वहीं फतनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि लालता का गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है।

वह बहुत सरल स्वभाव का था। लालता की झाड़फूंक से हो सकता है किसी को दिक्कत हुई हो। या फिर झाड़फूंक के दौरान महिला का कोई मामला हो। जिसकी वजह से लालता की हत्या हुई हो। फिलहाल हर बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। उम्मीद है कि हत्या का जल्द ही खुलासा होगा।

फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर नहर पर तांत्रिक की हत्या के बाद बेटी से जानकारी लेता दरोगा।

फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर नहर पर तांत्रिक की हत्या के बाद बेटी से जानकारी लेता दरोगा।- फोटो : PRATAPGARH

फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर नहर पर तांत्रिक की हत्या की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर जुटी भीड

फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर नहर पर तांत्रिक की हत्या की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर जुटी भीड- फोटो : PRATAPGARH

फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर नहर पर तांत्रिक की हत्या के बाद बिलखती पत्नी।

फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर नहर पर तांत्रिक की हत्या के बाद बिलखती पत्नी।- फोटो : PRATAPGARH

तांत्रिक लालता प्रसाद शर्मा। फाइल फोटो

तांत्रिक लालता प्रसाद शर्मा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed