फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swatantradev: We talk about people, we talk about mind, we talk about guns

स्वतंत्रदेव : हम जन, मन की बात करते हैं, सपाई गन की बात करते हैं

Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
सार

देश को तोड़ने वाले जिन्ना की औकात कुछ नहीं है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते समाजवादी पार्टी झूठा नाटक करती है। भाजपा जन, मन की बात करती है और सपाई गन की बात करते हैं। पटेल बिरादरी के लोगों ने अगर सपा का समर्थन किया तो यह महापाप होगा।

विज्ञापन
Swatantradev: We talk about people, we talk about mind, we talk about guns
Pratapgarh News : जनसभा को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को जिले में ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं कर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा दहशतगर्दों और आतंकवादियों को पनाह देने वाली पार्टी है। सपा की सरकार में गुंडागर्दी भय और आतंक का माहौल था।

विज्ञापन




देश को तोड़ने वाले जिन्ना की औकात कुछ नहीं है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते समाजवादी पार्टी झूठा नाटक करती है। भाजपा जन, मन की बात करती है और सपाई गन की बात करते हैं। पटेल बिरादरी के लोगों ने अगर सपा का समर्थन किया तो यह महापाप होगा। भाजपा में सबका साथ, सबका विकास हो रहा है। 
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रूर पट्टी में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के समर्थन में पहली जनसभा की। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को तोड़ने का कार्य सपा और कांग्रेस कर रही है। सपा सरकार आने पर आतंकवाद और गुंडागर्दी चरम पर हो जाती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह तमंचावादी सरकार है, गुंडों को पालने का कार्य सपा के शासनकाल में होता है। भाजपा सरकार में गुंडे जेल की सलाखों के अंदर होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। पहले दिनदहाड़े चोरी होती थी। लोग घरों से नहीं निकल पाते थे। आज खेत से फावड़ा उठाने की हिम्मत किसी चोर में नहीं है।



सपा परिवारवादी सरकार है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह, देवेंद्र नाथ पांडे, जुग्गीलाल जायसवाल, खेदनलाल मौजूद रहे। 

15 करोड़ घरों में पहुंचा महीने में दो बार राशन
स्वतंत्र देव सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कांधरपुर में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्या के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 करोड़ घरों को महीने में दो बार राशन देने का काम किया है। तीस हजार ग्राम पंचायतों में पानी पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मैं कुर्मी परिवार से हूं। प्रदेश अध्यक्ष हूं।


आज यहां तक पहुंचा हूं तो योगी मोदी की सरकार की देन है। भाजपा सरकार ने 43 लाख आवास लोगों को मुहैया कराए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, श्यामसुंदर टाऊ, राजेश सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, वरुण प्रताप सिंह, संजय सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल, विद्यासागर शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

सपा को वो मतलब कब्रिस्तान और गुंडाराज
रामपुर खास के पूरे देऊम पश्चिम में भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार के समर्थन में जनसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को वोट देने का मतलब मंदिर निर्माण और सुशासन। जबकि सपा को वोट देने का मतलब कब्रिस्तान और गुंडाराज। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस में घोर वंशवाद है।



उन्होंने कहा कि मोदीजी ने कभी सरकारी गाड़ी पर अपनी मां को नहीं बैठाया और सपा और कांग्रेस सरकार को ही अपने घर में रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सबका साथ, सबका विकास हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, सांसद संगललाल गुप्ता, जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, संतोष सिंह, ओमप्रकाश पांडेय गुड्डू, अभिषेेक मिश्र आदि मौजूद रहे।  



सपा का लक्ष्य है गुंडों का उदय करना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य माफिया का विनाश है और समाजवादी पार्टी का लक्ष्य गुंडों का उदय करना। कई बार लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि कमल खिलेगा, कमल खिलेगा ? इस पर लोगों ने समर्थन में खड़े होकर हाथ उठाए। इस अवसर पर कमलाकांत यादव, पूनम इंसान, मानिक सिंह, खेदनलाल समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।


बाबा रामचंद्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का हेलीपैड शहीद स्थल रूर के भीतर ही बनाया गया था। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सबसे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अवध किसान आंदोलन के प्रणेता बाबा रामचंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने शहीद स्थल पर गए। उन्होंने आजादी में अपना योगदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed