फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swatantradev said in Vaishya Mahasammelan traders Safe in Modi Yogi government

Prayagraj : वैश्य महासम्मेलन में बोले स्वतंत्रदेव- मोदी, योगी  सरकार में ही व्यापारी सुरक्षित

Sun, 09 Oct 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 09:38 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित पृथ्वी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्र देव ने कहा कि जब भाजपा की सरकार नहीं  थी, तब के दिन याद कीजिए। उस दौरान सरेआम व्यापारियों का अपहरण, लूट, छिनैती आदि की जाती थी। अब यूपी बदल गया है।

विज्ञापन
Swatantradev said in Vaishya Mahasammelan traders Safe in Modi Yogi government
Prayagraj News : व्यापारी महासम्मेलन में बोलते मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तीसरे एवं आखिरी दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है। मोदी और योगी सरकार में ही व्यापारी सुरक्षित है। 

विज्ञापन



सिविल लाइंस स्थित पृथ्वी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्र देव ने कहा कि जब भाजपा की सरकार नहीं  थी, तब के दिन याद कीजिए। उस दौरान सरेआम व्यापारियों का अपहरण, लूट, छिनैती आदि की जाती थी। अब यूपी बदल गया है। अब बेटियां आधी रात को भी अकेली निकलती हैं तो उन्हें डर नहीं लगता। क्योंकि  प्रदेश में योगी सरकार है। अब प्रदेश की छवि ऐसी हो गई है कि देश के उद्योगपति यहां निवेश करने लगे हैं। वैश्य समाज के नेताओं ने कहा है कि राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जाए। टिकट दिलाने में मदद की जाए। इसलिए मैं इस मंच से वादा करता हूं कि वैश्य समाज के लोगों की पूरी मदद की जाएगी। 

विज्ञापन

Swatantradev said in Vaishya Mahasammelan traders Safe in Modi Yogi government
Prayagraj News : व्यापारी महासम्मेलन में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इसके पूर्व वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गिरीश संघी ने कहा कि वैश्य  समाज के बिखराव को खत्म करना होगा। इसके लिए हमें एकता दिखानी होगी। एकजुट होने से ही हमें हमारा हक मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर  हलवासिया ने कहा कि अब समाज राजनीतिक भागीदारी लेकर ही मानेगा। कार्यक्रम में सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने कहा कि समाज के युवा आगे आएं, क्योंकि भाजपा उन्हें मंच देने को तैयार है।

Swatantradev said in Vaishya Mahasammelan traders Safe in Modi Yogi government
Prayagraj News : व्यापारी महासम्मेलन में मौजूद मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारा किशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में आगे जातीय जनगणना होने वाली है। वहां सभी उप जातियों से कहा गया है कि वह नाम के आगे वैश्य लगाएं। कार्यक्रम में विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, विदुप अग्रहरि आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर विशिट अतिथियों को गदा भेंट करने के साथ ही 51 किलो की माला पहनाई गई। कार्यक्रम में विजय गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, सुशांत केसरवानी, मनीष गुप्ता, लालू मित्तल, पदुम जायसवाल, सतीश केसरवानी, अमर वैश्य मुन्ना भैया, प्रमिल केसरवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed