प्रयागराज : विमानन अनुसंधान केंद्र, कन्वेंशन सेंटर के लिए सर्वे जल्द, लखनऊ से आएगी टीम
30 जून को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री ने 10 हजार क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर के निर्माण एवं भरद्वाज आश्रम में विमानन अनुसंधान केंद्र की स्थापना की घोषणा की थी। इसी क्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने सिविल लाइंस बस अड्डा परिसर में ही कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद भरद्वाज आश्रम में विमानन अनुसंधान केंद्र एवं 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर की स्थापना की कवायद तेज कर दी गई है। जल्द ही लखनऊ के विशेषज्ञों की टीम यहां आकर सर्वे करेगी। इससे पहले कन्वेंशन सेंटर के लिए तीन-चार स्थान चिह्नित किए जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण इन दोनों कामों के लिए डीपीआर तैयार करेगा।
30 जून को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री ने 10 हजार क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर के निर्माण एवं भरद्वाज आश्रम में विमानन अनुसंधान केंद्र की स्थापना की घोषणा की थी। इसी क्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने सिविल लाइंस बस अड्डा परिसर में ही कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है। हालांकि, बस स्टैंड परिसर के मॉडिफिकेशन (सुधार) का प्रस्ताव पहले से है। ऐसे में कन्वेंशन सेंटर के लिए अन्य जगह जमीन चिह्नित करने का भी निर्णय लिया गया है।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि दोनों ही परियोजनाओं के लिए लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम आनी है। अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उनके जल्द आने की उम्मीद है। इससे पहले जिला प्रशासन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण को जमीन चिह्नित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसे लेकर संबंधित विभागों की बैठक कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विवि में बन रहा ऑडिटोरियम
स्मार्ट सिटी योजना के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय परिसर में ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। यह आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा। हालांकि, 49 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस ऑडिटोरियम में 1500 लोग ही बैठ सकेंगे। इसका उपयोग सिर्फ विश्वविद्यालय तथा सरकारी आयोजनों के लिए ही होगा।