फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Superfast Pune-Danapur Express stopped for delivery of woman, ambulance called on the spot

प्रयागराज : महिला के प्रसव के लिए रुकवाई गई सुपरफास्ट पुणे-दानापुर एक्सप्रेस, मौके पर बुलाई गई एंबुलेंस

Thu, 10 Aug 2023 05:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 05:04 PM IST
सार

गाड़ी संख्या 12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-वन कोच में खुशी तरन्नुम नाम की युवती पति के साथ पुणे से बिहार के बस्तर जा रही थी। रास्ते में खुशी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो पति ने सूचना टिकट चेकिंग स्टाफ को दी।

विज्ञापन
Superfast Pune-Danapur Express stopped for delivery of woman, ambulance called on the spot
तरन्नुम अपने बच्चे के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुणे से बिहार के दानापुर जा रही सुपरफास्ट में प्रसव पीड़ा से चीख रही एक महिला के लिए शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव न होने के बावजूद ट्रेक रोक दी गई। वहां महिला को एक एंबुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में महिला ने निजी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-वन कोच में खुशी तरन्नुम नाम की युवती पति के साथ पुणे से बिहार के बस्तर जा रही थी। रास्ते में खुशी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो पति ने सूचना टिकट चेकिंग स्टाफ को दी। फिर स्टाफ ने जबलपुर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। तब तक ट्रेन मानिकपुर स्टेशन से प्रयागराज की ओर चल दी थी। जबलपुर कंट्रोल ने इसकी जानकारी प्रयागराज में कॉमर्शियल कंट्रोल को दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही ट्रेन को शंकरगढ़ स्टेशन पर रोके जाने का निर्णय लिया गया। हालांकि, ट्रेन का वहां ठहराव नहीं था। शाम 7:22 बजे ट्रेन शंकरगढ़ स्टेशन पर रोकी गई। इस बीच प्रयागराज कंट्रोल रूम ने वहां एक एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली। शाम 7:45 बजे तक खुशी को शंकरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। वहां उसने रात 8:45 बजे उसकी नार्मल डिलीवरी हुई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। खुशी और उसके पति ने रेलवे प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करने करने के साथ धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed