{"_id":"624da9066d80f763ba290cb6","slug":"suicide-wife-went-to-her-maternal-home-after-quarreling-then-the-young-man-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या : पत्नी झगड़कर मायके गई तो युवक ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या : पत्नी झगड़कर मायके गई तो युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Wed, 06 Apr 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 08:21 PM IST
सार
चक निरातुल के रहने वाले अजय सिंह वाहन चालक था। अजय और उसकी पत्नी रूपा के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। कुछ दिन पहले उनमें झगड़ा हुआ और रूपा दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चक निरातुल इलाके में पत्नी के मायके जाने से दुखी अजय सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात अजय के भाई ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
चक निरातुल के रहने वाले अजय सिंह वाहन चालक था। अजय और उसकी पत्नी रूपा के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। कुछ दिन पहले उनमें झगड़ा हुआ और रूपा दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद से अजय काफी दुखी था। वह अपने परिवार वालों से भी बात नहीं कर रहा था। मंगलवार की रात अजय का भाई उदय उससे मिलने गया लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
उदय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अंदर अजय फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद ने बताया कि घर वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। अजय के परिजनों के मुताबिक वे लोग मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं। अजय के पिता वर्षों पहले प्रयागराज आए और यहीं मकान बनवा लिया। अजय की पत्नी रूपा भी पटना की ही रहने वाली है।
विज्ञापन