फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sudiksha Mata reached the parade ground to participate in Nirankari Samagam, followers gathered

निरंकारी समागम में हिस्सा लेने परेड मैदान पहुंचीं सुदीक्षा माता, उमड़े अनुयायी

Fri, 24 Mar 2023 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 12:29 AM IST
सार

निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज पहुंच गईं। बम्हरौली एयरपोर्ट पर उनका अनुयायियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। परेड मैदान पहुंचने पर उनके दर्शन के लिए आतुर भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Sudiksha Mata reached the parade ground to participate in Nirankari Samagam, followers gathered
Prayagraj News : सुदीक्षा माता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज पहुंच गईं। बम्हरौली एयरपोर्ट पर उनका अनुयायियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। परेड मैदान पहुंचने पर उनके दर्शन के लिए आतुर भीड़ उमड़ पड़ी। वह शुक्रवार से तीन दिन तक परेड मैदान में होने वाले संत समागम में हिस्सा लेंगी। तीन दिवसीय 44 वें प्रादेशिक निरंकारी संत समागम का में हिस्सा लेने के लिए माता सुदीक्षा शाम सात बजे परेड मैदान पहुंचीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन के 11 बजे से सामूहिक शादी और दोपहर 2:30 बजे से सेवा दल रैली में वह हिस्सा लेंगी। संत समागम के दूसरे दिन 25 मार्च को दोपहर दो बजे से सत्संग का आरंभ होगा।रात नौ बजे माता सुदीक्षा अपना संदेश देंगी। संत समागम के तीसरे दिन 26 मार्च को सत्संग दिन के 12 बजे आरंभ होगा। शाम छह बजे सुदीक्षा माता का सानिध्य प्राप्त होगा। समागम के चेयरमैन अशोक कुमार के मुताबिक सत्संग के दौरान कवि सम्मेलन भी होगा। इसमें रुहानियत, इंसानियत पर कविताएं पढ़ी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed