फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subedarganj-Surat Express will be regular train instead of special

रेलवे : स्पेशल की जगह नियमित ट्रेन होगी सूबेदारगंज-सूरत एक्सप्रेस

Thu, 08 Sep 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन का पैसेंजर लोड अब तक 80 फीसदी से ज्यादा ही रहा है। इसी वजह से रेलवे द्वारा दो बार इसके संचालन की मियाद बढ़ाई जा चुकी है।

विज्ञापन
Subedarganj-Surat Express will be regular train instead of special
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से सूरत के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन का दर्जा मिल सकता है। बताया जा रहा है दिवाली के अवसर पर इस ट्रेन को रेलवे बोर्ड द्वारा नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया जाएगा। सूबेदारगंज से वाया कानपुर के रास्ते रेलवे द्वारा 16 अप्रैल 22 से सूरत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया।

विज्ञापन



सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन का पैसेंजर लोड अब तक 80 फीसदी से ज्यादा ही रहा है। इसी वजह से रेलवे द्वारा दो बार इसके संचालन की मियाद बढ़ाई जा चुकी है। पहले यह ट्रेन 16 अप्रैल से 18 जून तक चलनी थी, लेकिन लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए इसे एक अक्तूबर तक के लिए रेलवे ने बढ़ा दिया। 
विज्ञापन



कानपुर से इटावा, भिंड, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, बड़ोदरा के रास्ते चलाए जाने की वजह से शुरू से ही इस ट्रेन को भरपूर यात्री मिल रहे हैं। इस वजह से रेलवे बोर्ड संसदीय समिति की सदस्य एवं सांसद केशरी देवी पटेल ने सूरत सुपरफास्ट को स्पेशल की जगह नियमित ट्रेन किए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद के अनुसार उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि सूरत स्पेशल ट्रेन के आंकड़े बोर्ड ने एनसीआर प्रशासन से मांगे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सूरत स्पेशल ट्रेन का संचालन दिवाली या छठ के मौके पर नियमित ट्रेन के रूप में हो सकता है। इस बारे में मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि रेलवे बोर्ड से ही तय होगा कि सूरत स्पेशल नियमित होगी या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed