{"_id":"5e5d64708ebc3ec7547cf9da","slug":"students-take-admission-in-any-stream-of-gradutes-allahabad-news-ald270047262","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी विषय से स्नातक को एमवोक में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी विषय से स्नातक को एमवोक में प्रवेश
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत फैशन डिजाइनिंग के पीजी पाठ्यक्रम एमवोक में अब किसी भी विषय से स्नातक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। यह निर्णय गत दिनों हुई इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में लिया गया।
अब तक एमवोक में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलता था, जो फैशन डिजाइनिंग में स्नातक होते थे या तीन वर्ष का अनुभव रखते थे। फैशन डिजाइनिंग में एमवोक की 30 सीटें हैं लेकिन अभ्यर्थी न मिलने के कारण इनमें से कई सीटें खाली रह जाती थीं। इसी के मद्देनजर इविवि प्रशासन ने बदलाव का निर्णय लिया।
एकेडमिक कौंसिल की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि अब किसी भी पाठ्यक्रम से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी फैशन डिजाइनिंग के पीजी पाठ्यक्रम एमवोक में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।