{"_id":"5f3557078ebc3e3d21298af3","slug":"students-promoted-in-rajarshi-tandon-open-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रमोट किए गए छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रमोट किए गए छात्र-छात्राएं
Thu, 13 Aug 2020 08:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
यूपीआरटीओयू लोगो
- फोटो : UPRTOU
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने कोविड-19 के कारण स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। विद्यार्थियों को 31 अगस्त तक अपनी अगली कक्षा में प्रवेश लेना है। स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सितंबर में संभावित हैं। मुविवि प्रशासन 16 अगस्त के बाद परीक्षा की तिथि पर निर्णय लेगा।
मुविवि के प्रदेश में 11 क्षेत्रीय केंद्र हैं, जो प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी, कानपुर, आगरा, आजमगढ़, मेरठ एवं गाजियाबाद में स्थित हैं। प्रदेश में इनसे जुड़े 1100 सक्रिय अध्ययन केंद्र हैं, जहां कुल पचास हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है।
प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि मुविवि में अध्ययनरत प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की सत्र जून-2020 की परीक्षाएं कोविड-19 महामारी के कारण आयोजित नहीं की जा सकेंगी। ऐसे में मुविवि में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को कुलपति द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार क्रमश: अपने पाठ्यक्रम के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रोन्नत कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे विद्यार्थियों को 31 अगस्त तक मुविवि की वेबसाइट के माध्यम से अगली कक्षा में पंजीकरण कराकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना है। उधर, मुविवि प्रशासन ने स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष और अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
पहले 24 अगस्त को परीक्षाएं प्रस्तावित थीं, लेकिन कोविड-19 के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा। अब सितंबर में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं संभावित हैं। 16 अगस्त के बाद परीक्षा तिथि को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। बाकी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। - प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलपति, मुविवि