फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students played bean in front of buffalo in protest against fee hike

इलाहाबाद विवि : फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने भैंस के आगे बजाई बीन, तेरहवें दिन जारी रहा अनशन

Sun, 18 Sep 2022 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 10:53 PM IST
सार

छात्र नेता आदर्श भदौरिया और अजय यादव सम्राट ने कि पुलिस ने उनके घर जाकर परिवार वालों को धमकाया है। आदर्श भदौरिया ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने उनके परिवार वालों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन
Students played bean in front of buffalo in protest against fee hike
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि परिसर में भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन 13वें दिन, रविवार को भी जारी रहा। वहीं, छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में लगी भैंस की प्रतिमा के आगे बीन बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने कहा कि फीस वृद्धि के खिलाफ लगातार आंदोलन चल रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्याओं से कोई लेनदेना नहीं। छात्र ने आरोप लगाए कि आंदोलन में शामिल जिन छात्र नेताओं के खिलाफ इविवि प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस उनके छात्र नेताओं के आवास में जाकर उनके परिवार वालों को धमका रही है।

विज्ञापन



छात्र नेता आदर्श भदौरिया और अजय यादव सम्राट ने कि पुलिस ने उनके घर जाकर परिवार वालों को धमकाया है। आदर्श भदौरिया ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने उनके परिवार वालों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेंगे। इस मौके पर आयुष प्रियदर्शी, अमित कुमार पांडेय, हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, आकाश, अभिषेक, अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

छात्रों ने लगाया पुलिस उत्पीड़न का आरोप, किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में नौजवान भारत सभा की अंबेडकरनगर इकाई की ओर से प्रदर्शन किए जाने के बाद सभा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। इसके विरोध में दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की इलाहाबाद इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पत्थर गिरजाघर के पास प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के माध्यम से डीजीपी को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शन में पवन, अनिल, सौम्या, शिवा, अंबरीश, धर्मराज, सुरेश, रवि, अमित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed