{"_id":"5f15de928ebc3e638b193413","slug":"students-of-allahabad-university-burnt-effigy-of-ugc-state-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि के छात्रों ने फूंका यूजीसी, प्रदेश सरकार का पुतला, छात्रसंघ अध्यक्ष सहित सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि के छात्रों ने फूंका यूजीसी, प्रदेश सरकार का पुतला, छात्रसंघ अध्यक्ष सहित सात पर केस
Mon, 20 Jul 2020 11:42 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा कराए जाने के निर्णय के विरोध में समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार एवं यूजीसी का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है, तब देश और प्रदेश में परीक्षा कराके छात्र-छात्राओं की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर नेतृत्व करते हुए विजयकांत यादव विपिन ने कहा कि अगर परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को कोरोना संक्रमण होता है तो इसके लिए प्रदेश एवं केंद्र की सरकारी जिम्मेदारी होगी। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर बिना परीक्षा के प्रमोट नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन होगा। प्रदर्शन में अवनीश यादव, रोहित यादव, शिवबली यादव, अजय सम्राट, सलमान, अनीश यादव, शुभम कुमार, हार्दिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में बिना अनुमति विरोध पर प्रदर्शन करने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव समेत सात लोगों को नामजद 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवनीश यादव, अजीत यादव समेत करीब एक दर्जन लोग सोमवार दोपहर इविवि छात्रसंघ भवन पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
दूसरी ओर इविवि के अर्थशास्त्र विभाग के परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार सिंह ने मांग की है कि सभी छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाए और छात्रों का कोविड-19 स्वास्थ्य बीमा कराया जाए, जिसकी कवरेज कम से कम आठ लाख रुपये हो। अभिषेक ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर यह मांग की है। अभिषेक का कहना है कि इविवि में प्रवेश के वक्त प्रत्येक छात्र से 40 रुपये बीमा शुल्क भी लिया जाता है।
केंद्र समन्वयक हमारे पावर हाउस: प्रो. केएन सिंह
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र झांसी के तहत आने वाले अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की सोमवार को ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि अध्ययन केंद्रों के समन्वयक हमारे पावर हाउस हैं। वहां से हमें ऊर्जा मिलती है और छात्रों तक हम उन्हीं के माध्यम से पहुंचते हैं। केंद्र समन्यवकों का यह दायित्व है कि वे वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए नियोजन के साथ भविष्य के लिए रणनीति भी तैयार करें।पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सात नामजद, कई अज्ञात पर केस
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में बिना अनुमति विरोध पर प्रदर्शन करने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव समेत सात लोगों को नामजद 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवनीश यादव, अजीत यादव समेत करीब एक दर्जन लोग सोमवार दोपहर इविवि छात्रसंघ भवन पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।वह स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराए जाने के निर्णय का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि इससे छात्र-छात्राओं के संक्रमित होने का खतरा है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने उप्र शासन व यूजीसी का पुतला भी जलाने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारियों ने नोकझोंक की। किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया गया। पुलिस ने बताया कि उनका यह कृत्य धारा 144 के उल्लंघन के साथ ही महामारी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। संबंधित धाराओं में सात नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल की जा रही है।