{"_id":"5cbcb813bdec22140e109773","slug":"students-feared-from-mathmatics-quuestions-in-aktu-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू प्रवेश परीक्षा में गणित ने अभ्यर्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू प्रवेश परीक्षा में गणित ने अभ्यर्थियों को उलझाया
Mon, 22 Apr 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) लखनऊ की ओर से प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा में 91.83 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। तीन पालियों में हुई परीक्षा में कुल 10539 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 9679 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थियों को गणित का पेपर काफी कठिन लगा। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों ने गणित का पेपर ठीक तरह से हल किया है, उनकी सफलता की संभावना बढ़ गई है।
सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में बीवोक, बीएफएडी, बीएचएमसीटी, बीएफए, एमबीए लेट्रल इंट्री, एमटेक, एमफॉर्मा, एमडेस, एमआर, एमसीए लेट्रल इंट्री, बीफॉर्मा लेट्रल इंट्री, बीटेक लेट्रल इंट्री में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में 1012 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि परीक्षा के लिए 1120 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस प्रकार पहली पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 91 फीसदी रही। सुबह 11.30 से अपराह्न ढाई बजे तक की दूसरी पाली में बीटेक, बीफार्मा, बीडेस, एमसीए इंटीग्रेटेड में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में 8437 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7849 अभ्यर्थी (94 फीसदी) उपस्थित रहे। वहीं, अपराह्न तीन से शाम साढ़े पांच बजे की तीसरी पाली में बीआर्क, एमएबी, एमसीए में प्रवेश हुई परीक्षा में 982 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 818 अभ्यर्थी (84 फीसदी) शामिल हुए।
परीक्षा के नोडल कोऑर्डिनेटर एवं आईईआरटी के निदेशक डॉ. विमल मिश्र के अनुसार एकेटीयू विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रतिनिधि डॉ. अरुण कुमार परीक्षा के दौरान उपस्थित रहे। कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी नैनी, बीबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट नैनी, यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च नैनी, यूनाटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नैनी, एलडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ ऑफ टेक्निकल स्टडीज सोरांव, अभय मेमोरियल ट्रस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झलवा, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) शामिल हें।