फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students broke the lock of the Science Faculty gate Of Allahabad University

इलाहाबाद विवि : छात्रों ने तोड़ा विज्ञान संकाय के गेट का ताला, देर रात तक धरने पर बैठे रहे

Thu, 10 Nov 2022 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 10:45 PM IST
सार

विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए दो मेन गेट है। एक गेट कटरा की ओर है और दूसरा गेट चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने हैं। इविवि परिसर के बाहर से इन दोनों गेट के बीच तकरीबन दो किमी की दूरी है।

विज्ञापन
Students broke the lock of the Science Faculty gate Of Allahabad University
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में कटरा की ओर से प्रवेश के लिए बने मेन गेट पर कुछ दिनों पहले लगाया गया ताला छात्रों ने बृहस्पतिवार को तोड़ दिया। मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के छात्रों को गेट पर ताला लगाए जाने पर आपत्ति है। छात्र देर रात तक गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे और इविवि प्रशासन को ताला नहीं लगाने दिया।

विज्ञापन



विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए दो मेन गेट है। एक गेट कटरा की ओर है और दूसरा गेट चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने हैं। इविवि परिसर के बाहर से इन दोनों गेट के बीच तकरीबन दो किमी की दूरी है। इविवि प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिनों पहले कटरा की तरफ वाले गेट पर ताला लगा दिया। दिन के वक्त केवल साइकिल स्टैंड के संचालन की अनुमति दी गई है और बाकी वाहनों का प्रवेश इस गेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन

रात के वक्त गेट पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है। छात्रों का कहना है कि रात के वक्त अगर चाय-नाश्ता करना है या मार्केट से कुछ खरीदना है तो वह दो सौ मीटर पैदल चलकर कटरा पहुंच जाते थे, लेकिन गेट बंद होने के कारण अब उन्हें चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने वाले गेट से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में काफी दिक्कत हो रही है। छात्रों का कहना है कि इस गेट को कभी बंद नहीं किया गया।

हॉस्टल के छात्र इसके विरोध में बृहस्पतिवार दोपहर कटरा के तरफ वाले गेट पर धरने पर बैठ गए और गेट का ताला तोड़ दिया। इविवि प्रशासन को सूचना मिली तो चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। छात्र देर रात तक धरने पर बैठे रहे और इविवि प्रशासन को गेट पर ताला नहीं लगाने दिया।


‘बुधवार को भी कुछ लोगों ने ताला तोड़ दिया था। वहां दोबारा ताला लगाया गया, जिसे प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को फिर से तोड़ दिया। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गेट बंद करने का निर्णय स्टाफ एवं छात्रों की सुरक्षा के लिए हुआ है। हमने गेट बंद रखने में जिला प्रशासन से मदद मांगी है। बीते दिनों विज्ञान संकाय में महिला शिक्षकों से दुर्व्यवहार की कुछ घटनाएं भी हुईं हैं, जिसके मद्देनजर गेट बंद करने का निर्णय लिया गया था। -’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed