{"_id":"607a7a27380df522a6458e26","slug":"students-advised-to-vacant-allahabad-university-hostel-amidst-increasing-corona-cases-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय: खाली कराए जा रहे छात्रावास, अस्थायी अस्पताल में हो सकते हैं तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: खाली कराए जा रहे छात्रावास, अस्थायी अस्पताल में हो सकते हैं तब्दील
Sat, 17 Apr 2021 11:59 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:59 AM IST
सार
बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कड़े फैसले ले रही सरकार। इविवि की सभी परीक्षाएं स्थगित कर छात्रावास को खाली कराने के निर्देश जारी। अस्थायी अस्पताल बनाने की आ सकती है नौबत।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू रफ्तार में बढ़ता नजर आ रहा है। सरकार समय रहते कड़े फैसले लेकर इसकी रोकथाम की कोशिश कर रही है। अस्पतालों की हालत देखते हुए कोरोना मरीजों के लिए अधिक से अधिक बेड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक छात्रावास को भी खाली कराया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को ही निर्देश जारी किए गए थे। कुलपति के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू को पत्र भेजकर छात्रावास को खाली कराने को कहा गया है। आशंका है कि आने वाले दिनों में छात्रावासों को भी अस्थायी अस्पतालों में तब्दील किए जाने की नौबत आ सकती है इसलिए पत्र में छात्रों से जल्द से जल्द छात्रावास को खाली करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इसके अलावा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इविवि एवं संघटक कॉलेजों को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इविवि की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। इस दौरान विवि के शिक्षक ऑनलाइन मोड से कक्षाओं का संचालन करते रहेंगे। सारे प्रशासनिक कार्य वर्क फ्रॉम होम होंगे।
विज्ञापन
इविवि के कई शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के कोरोना पीड़ित होने एवं दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। ऑनलाइन बैठक में सभी संकाय के डीन, परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार शामिल हुए। इस बैठक के बाद फैसला किया गया कि इविवि एवं सभी संघटक कॉलेज 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे, इसके बाद की स्थिति देखने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
विवि एवं कॉलेजों की सभी परीक्षाएं जो ऑनलाइन मोड में हो रही हैं, उन्हें स्थगित कर दिया गया है। 21 अप्रैल तक कोई परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा नियंत्रक की ओर से अगली परीक्षा तिथि इविवि की वेबसाइट उपलब्ध कराई जाएगी।