फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student who kept bomb stock in Muslim hostel expelled, police engaged in search

प्रयागराज : मुस्लिम हॉस्टल में बम का जखीरा रखने वाला छात्र निष्कासित, पुलिस तलाश में जुटी, मोबाइल भी बंद

Mon, 21 Aug 2023 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 05:55 PM IST
सार

हॉस्टल अधीक्षक इरफान अहमद खान की ओर से बताया गया कि मुबस्सिर कमरा नंबर 57 में रहता है और हॉस्टल का अंत:वासी है। 19 अगस्त को उसके व उसके साथियों की ओर से लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने से हॉस्टल का माहौल खराब हुआ।

विज्ञापन
Student who kept bomb stock in Muslim hostel expelled, police engaged in search
मुस्लिम हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्नलगंज स्थित मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में बमों का जखीरा रखने का आरोपी छात्र मुबस्सिर हारून निष्कासित कर दिया गया है। आपराधिक घटना में नाम सामने आने के बाद हॉस्टल प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है। उधर पुलिस उसके साथ ही हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आराेपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


हॉस्टल अधीक्षक इरफान अहमद खान की ओर से बताया गया कि मुबस्सिर कमरा नंबर 57 में रहता है और हॉस्टल का अंत:वासी है। 19 अगस्त को उसके व उसके साथियों की ओर से लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने से हॉस्टल का माहौल खराब हुआ। इसलिए उसे निष्कासित किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरा आरेापी ओबादा हॉस्टल का अंत:वासी नहीं है। वह अवैध तरीके से रहता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हॉस्टल में इस तरह की गतिविधि में जो भी शामिल होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर कुलानुशासक डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि इस मसले पर सोमवार को बैठक की जाएगी। इसमें आरोपी छात्रों पर कार्रवाई के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरेापियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
उधर आरोपी छात्रों की तलाश जारी है। कर्नलगंज पुलिस की एक टीम ने उनकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। जल्द ही एक टीम मुबस्सिर के मूल निवासी जेठवारा प्रतापगढ़ भी भेजी जाएगी। गौरतलब है कि मुबस्सिर व ओबादा पर अवैध रूप से हथियार व बम रखने के आरोप में कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। उधर हॉस्टल के ही छात्र आसिफ इकबाल ने भी उक्त दोनों समेत 11 पर हत्या के ्रिप्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही मुकदमों में पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसीपी राजेश यादव ने बताया कि आरोपियों के हरसंभव ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed