{"_id":"6310f249315d045e6200c969","slug":"student-s-ear-veil-burst-due-to-teacher-s-beating-accused-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बीएचएस में शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा, स्कूल प्रशासन ने शिक्षक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बीएचएस में शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा, स्कूल प्रशासन ने शिक्षक को किया निलंबित
Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
सार
बॉयज हाईस्कूल में छठवीं का एक छात्र बुधवार को गलती से आठवीं की कक्षा में बैठ गया था। इससे नाराज शिक्षक ने छात्र को इस कदर पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन
शिक्षक ने बच्चे को पीटा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
ब्वॉयज हाईस्कूल में दूसरी कक्षा में बैठने से नाराज शिक्षक ने छात्र को इस कदर थप्पड़ मारा कि उसके कान का पर्दा फट गया। मामले में स्कूल प्रशासन ने आरोपी टीचर ब्रुश डेकॉन के खिलाफ जांच कमेटी बना दी है। साथ ही रिपोर्ट आने तक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
ब्वॉयज हाई स्कूल में छठवीं का एक छात्र बुधवार को आठवीं की कक्षा में बैठ गया था। इसकी जानकारी जब शिक्षक को हुई तो नाराज हो गए। आरोप है कि इसी बात पर शिक्षक ने छात्र को पीटा। इससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। छात्र घर पहुंचा तो उसने यह जानकारी परिजनों को दी। छात्र के डॉक्टर पिता उसे इलाज के लिए ले गए। वहां पता चला कि पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फट गया है।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी गई। स्कूल की एकेडमिक सुपरवाइजर सीबी लयूक के मुताबिक, घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने तक आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन