फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student returning from station attacked, cash-mobile robbed

स्टेशन से लौट रहे छात्र पर हमला, नगदी-मोबाइल लूटा

Mon, 03 Feb 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Student returning from station attacked, cash-mobile robbed
Student returning from station attacked, cash-mobile robbed
स्टेशन से लौट रहे छात्र पर हमला, नगदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन

धूमनगंज में घटना, पटरे से हमला कर फोड़ दिया सिर
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर मेें बीए के छात्र देवेश (19) पर सरेराह हमला कर बदमाश 5500 रुपये व मोबाइल लूट ले गए। घटना तब हुई जब वह स्टेशन से कमरे पर लौट रहा था। पुलिस ने तीन दिन बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देवेश मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला है। वह राजरूपपुर स्थित लॉज में रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 28 जनवरी को वह किसी काम से लखनऊ गया था। जहां से वह ट्रेन से लौटकर रात करीब 11 बजे स्टेशन पहुंचा और फिर ऑटो से पुलिस चौकी राजरूपपुर के पास उतरकर पैदल ही लॉज जाने लगा। आरोप है कि निरोगधाम अस्पताल के पास मिले बाइकसवार तीन बदमाश उसका पर्स छीनने लगे। विरोध पर पटरे से हमला कर सिर फोड़ दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया और बदमाश पर्स व मोबाइल लेकर भाग निकले। पर्स मेें 5500 रुपये, आधार व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कमरे में घुसकर छात्र को पीटा
प्रयागराज। कटरा में रहने वाले छात्र मनोज यादव को कमरे में घुसकर पीटा गया। मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला मनोज कटरा में किराये पर रहकर पढ़ाई करता है। उसका आरोप है कि दोपहर एक बजे के करीब संदीप चौरसिया उर्फ संजू, रिषभ चौरसिया, प्रियांश यादव, शुभम यादव व चार अन्य ने कमरे में घुसकर उसे पीटा और तीन हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed