फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student protested before education directorate.

नियुक्तिपत्र के लिए घेरा निदेशालय

Wed, 19 Jun 2019 10:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Student protested before education directorate.
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से 2014 में घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विज्ञापन संख्या 46 में अतिरिक्त चयन सूची/ प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्तिपत्र जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि 2018 में अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य सूची में चयनित के कार्यभार नहीं ग्रहण करने पर अतिरिक्त चयन सूची में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई। 

विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों द्वारा बार-बार प्रत्यावेदन देने पर भी शिक्षा निदेशालय द्वारा कोई कार्यवाही नही किए जाने पर अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की, जिसमें निर्गत आदेश का अनुपालन नहीं होने पर अभ्यर्थियों की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई। इसके बाद निदेशालय की ओर से 30 अप्रैल को 22 विषयों के अतिरिक्त चयन सूची के अभ्यर्थियों के चयन हेतु ई-मेल से सूचना मांगी गई। अभ्यर्थियों की ओर से पूरी सूचना भेज देने के बाद भी आज तक कोई प्रगति नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों का कहना था कि उच्च शिक्षा निदेशक इसी महीने अवकाश ग्रहण कर रही हैं, यदि उनके प्रकरण का हल नहीं होता है तो उनके अवकाश ग्रहण करने के बाद यह मामला अटक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed