{"_id":"5e3ae1f98ebc3ee6140f11d0","slug":"student-kidnapped-in-magh-fair-family-members-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले में आई छात्रा अगवा, घरवालों को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले में आई छात्रा अगवा, घरवालों को धमकी
Wed, 05 Feb 2020 09:10 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
कौशाम्बी से माघ मेले में स्नान करने आई बीए की छात्रा को अगवा कर लिया गया। साथ ही बंधक बनाकर उसकी तस्वीर फोन से परिवारवालों को भेजकर धमकी दी गई। साथ ही पुलिस से शिकायत न करने को भी धमकाया गया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कौशाम्बी निवासी 18 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है। पिता ने बताया कि तीन फरवरी को वह परिवार संग संगम स्नान को आए थे, साथ में बेटी भी थी। स्नान के बाद दोपहर 12.15 बजे माघ मेला क्षेत्र में सजे मीना बाजार में सभी खरीदारी करने लगे। इसी दौरान बेटी गायब हो गई। परिजन खोजबीन में लगे रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।
शाम 5.30 बजे के करीब बेटी के फोन से ही व्हाट्सएप पर उसकी एक तस्वीर आई। इसमें बेटी का मुंह बंधा हुआ था और वह बेहोश दिखाई दे रही थी। एक मैसेज भी आया कि लड़की जिंदा चाहिए तो पुलिस को खबर मत देना। यह मैसेज रिश्तेदारों के पास भी भेजा गया। जिसके बाद परिवारवालों ने मामले की शिकायत दारागंज थाने में की। पुलिस ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।