फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student hanged after writing 'Mummy-Brother forgive me', was sad after father's death

प्रयागराज : मम्मी-भैया माफ करना’ लिखकर फंदे पर लटका छात्र, पिता की मौत के बाद से था दुखी

Thu, 03 Aug 2023 12:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
Student hanged after writing 'Mummy-Brother forgive me', was sad after father's death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

सिविल लाइंस में 11वीं कक्षा के छात्र अनिरुद्ध राज (16) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह सेंट जोसेफ कॉलेज में पढ़ता था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि पिता की मौत से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

अनिरुद्ध पत्रिका चौराहे के पास स्थित सरोज भवन में रहता था। उसके पिता अजय जायसवाल व्यापारी थे, जिनका छह साल पहले निधन हो गया था। पिता की मौत से उसे गहरा सदमा पहुंचा था और वह दुखी रहने लगा था। परिवार में मां और बड़ा भाई अरिंदम है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार रात भी खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। करीब एक बजे परिवारवाले पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें छात्र ने पिता की मौत से दुखी होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी लिखा कि मुझे पापा की बहुत याद आती है, मैं पापा के पास जा रहा हूं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भानुप्रताप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed