{"_id":"61102f088ebc3e75171ca203","slug":"student-drowned-in-yamuna-while-taking-bath-video-also-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते वक्त यमुना में बहा किशोर, वीडियो भी हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते वक्त यमुना में बहा किशोर, वीडियो भी हुआ वायरल
Mon, 09 Aug 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:52 AM IST
सार
- देर रात तक सूचना न मिलने की बात कहती रही अतरसुइया पुलिस
विज्ञापन
prayagraj news : आसिफ (फाइल फोटो)
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरसुइया में मीरापुर स्थित बरगद घाट पर नहाते वक्त अटाला निवासी आसिफ (17) यमुना में बह गया। उसे बहता देख नदी में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन वह उसे बचा नहीं सके। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गोताखोरों को उतारा लेकिन बहाव तेज होने केकारण वह भी ज्यादा दूर तक नहीं जा सके। चौंकाने वाली बात यह रही कि अतरसुइया पुलिस कोई सूचना न मिलने की बात कहती रही।
अटाला निवासी मो. कलीम का बेटा आसिफ अतरसुइया के गोलपार्क के पास पान की गुमटी चलाता है। रविवार शाम पांच बजे के करीब वह दोस्तों संग बरगद घाट पर पहुंचा और फिर सभी नहाने के लिए यमुना में उतर गए। बाढ़ के चलते पानी का बहाव काफी तेज था और इसी दौरान आसिफ तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगा। उसने शोर मचाया तो नदी में मौजूद दोस्तों की नजर पड़ी। लेकिन उनके देखते ही देखते वह ओझल हो गया।
दोस्तों ने आसिफ के सूचना दी तो परिजन आ गए। उनकी गुजारिश पर कुछ स्थानीय गोताखोर नदी में उतरे लेकिन बहाव बहुत तेज होने के चलते वह ज्यादा दूर तक नहीं जा पाए। जिसके बाद परिजन वापस चले आए। खास बात यह रही कि घटना से संबंधित सूचना और नदी में बहे किशोरी की फोटो सोशल मीडिया पर कुछ देर बाद ही वायरल हो गई। लेकिन अतरसुइया पुलिस आधिकारिक सूचना न मिलने की बात कहते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
विज्ञापन
अतरसुइया इंस्पेक्टर से संपर्क नहीं हो सका जबकि चौकी प्रभारी सूचना न होने की बात कहते रहे। उधर किशोर की मां ने रात में खुल्दाबाद थाने पहुंचकर सूचना दी। उन्होंने बताया कि आसिफ उनके दो बेटों में छोटा है। उनके तीन बेटे थे जिनमें से एक कुछ साल पहले गायब हो गया था, जिसका आज तक कुछ पता नहीं चला।